Events (Samarpan Pulwama Fund)



समर्पण संस्था सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को पुलवामा शहीदों के लिए 65,000/- का चैक भेंट


      जयपुर, 5 अप्रेल। समर्पण संस्था सदस्यों ने पुलवामा शहीदों के परिवारों की आर्थिक सहायता हेतु 65,000/- रूपये का चैक मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब को “मुख्यमंत्री सहायता कोष“ में भेंट किया।

      संस्था द्वारा गत दिनों “पुलवामा शहीदों के परिवारों की आर्थिक सहायता फण्ड“ स्थापित कर सदस्यों द्वारा 65,000/- रूपयो की राशि एकत्रित की गई जिसे आज चैक द्वारा मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। इस फण्ड में संस्था के कुल 23 सदस्यों ने दान दिया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट दौलत राम माल्या, मुख्य संरक्षक डॉ. बी.एल. जाटावत व श्री धर्मपाल, मुख्य सलाहकार व पूर्व जिला न्यायाधीश श्री उदयचन्द बास्पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वामी बाबा भारत, कोषाध्यक्ष राम अवतार नागरवाल, संरक्षक श्रीमती सुमित्रा पाल, दानदाता डॉ. आनन्द प्रकाश, कार्यालय प्रबंधक त्रिलोक माल्या उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी संस्था द्वारा केरल आपदा रिलीफ फण्ड में 51,000/- रूपये की राशि भेंट की गई थी।


सादर प्रकाशनार्थ

भवदीय,

(दौलत राम माल्या)

संस्थापक अध्यक्ष

समर्पण संस्था

मो.नं. : 9414336431, 9929225353